| Hindi News - Zee Tv Hindi News | | Written by Tv Masala | | Monday, 19 December 2011 20:06 | यह वह रात थी जिसका ज़ी टीवी द्वारा पिछले 19 सालों से अपने दर्शकों के साथ स्थापित खुबसूरत रिश्ते को हंसी खुशी के साथ याद करने के उत्सव के साथ समापन हुआ। इस साल, चैनल ने वैसलिन द्वारा प्रस्तुत ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स का अंधेरी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजन किया गया। डाबर रेड पेस्ट द्वारा इस आयोजन को पावर्ड किया गया था। ज़ी टीवी पर रविवार 18 दिसम्बर को इस यादगार शो को पूरी भव्यता के साथ प्रसारित किया गया। अवॉर्ड समारोह की रात ज़ी टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय सितारे एक साथ एक मंच पर अवतरित हुए ओैर उन्होने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से मंच पर शोले बिेखेर दिए।
| |
| Hindi News - Zee Tv Hindi News | | Written by Tv Masala | | Saturday, 17 December 2011 16:57 | ज़ी टीवी के धारावाहिक मिसेज कौशिक की पांच बहुऐं में अपने परिवार को सख्ती के साथ चलाने वाली महिला मिसेज बिन्देश्वरी देवी अपने वास्तविक जीवन में काफी हंसमुख और मज़ाकिया है। सुनने में भले ही यह सब अविश्वसनीय लगे, लेकिन लवली की सख्त सास मिसेज कौशिक उर्फ विभा छिब्बर को नृत्य बेहद पसंद है! जब कोई लोकप्रिय गीत कहीं बजा सुनाई देता है तो वह अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाती है! इसलिए जब विभा ने यह देखा कि उषा नाडकर्णी (पवित्र रिश्ता की सविता ताई) ज़ी रियेलिटी अवॉर्ड कार्यक्रम में एक डॉन की भूमिका निभाने तथा नृत्य करने में अपने आप को असहज पा रहीं हैं तो उन्होंने उषाजी को मनाने लिए अपने मोहित करने की कला को आजमाया।
| | Hindi News - Star Plus Hindi | | Written by Tv Masala | | Friday, 16 December 2011 22:22 | स्टार प्लस के नये शो की प्रस्तुति एक लड़की की बुद्धि, धैर्य, विशुद्ध साहस और जिंदगी में जीतने की कहानी रुक जाना नहीं 19 दिसंबर 2011 से शाम 6.30 बजे स्टार प्लस पर महिलाओं का जीवन कठिन होता है। ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो फब्तियां कसते सड़कछाप मजनुओं को, काम के बजाय उनके लुक से आंकते सहकर्मियों को और उन रूढ़िवादी घरों को जहां उनकी ज़रूरत को सबसे कम तवज्जो दी जाती है, चुपचाप बर्दाश्त कर लेती हैं। दूसरी तरफ है सांची जो परेशानियों का सामना करती है और उन्हें अपने विवके और तीक्ष्ण बुद्धिमता से हल करती है।
स्टार प्लस का धारावाहिक ‘रुक जाना नहीं’ सांची की कहानी बयान करता है जो देश में उसकी उम्र की महिलाओं द्वारा झेली जा रही असल दुनिया की परेशानियों और किसी भी आम महिला की कहानी है।
| | Hindi News - Zee Tv Hindi News | | Written by Tv Masala | | Thursday, 15 December 2011 22:22 | हाल ही में आयोजित ज़ी रिश्ते अवाड्र्स समारोह में राम मिलाए जोड़ी की अम्माजी अपने सेक्सी अवतार में निश्च्ति ही लांखों दर्शकों का दिल जीत लेंगी। राम मिलाए जोड़ी में मोना (सारा खान) की सख्त सास क्रुतिका देसाई ने वास्तव में ज़ी रिश्ते अवाड्र्स के समय जो कुछ किया वो सचमुच अकल्पनीय था। दुखी अभिनेत्री को अवाड्स समारोह में ऑरिजनल आइटम गर्ल सदाबहार हेलनजी को श्रृद्घांजलि देने के लिए असाइन किया गया था। हालांकि वे यह मौका मिलने से बेहद खुश थी लेकिन उन्हें अपनी कॉस्ट्यूम पर गुस्सा आ रहा था। उन्होंने सोचा था कि यह कॉस्ट्यूम बेहद परंपरावादी की तरह लग रहा है और उन्हें एक आइटम गर्ल की तरह महसूस नहीं होने देगी।
| | Hindi News - Zee Tv Hindi News | | Written by Tv Masala | | Thursday, 15 December 2011 19:43 | यह ज़ी टीवी के प्राइम टाइम शो हिटलर दीदी के मकाऊ में शूटिंग शेड्युल के लिए उड़ान के दौरान हुआ। ज्यादातर उसकी निराशा प्रोडक्शन हाउस के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर थी, क्योंकि उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि मकाऊ की यात्रा के दौरान सभी को-स्टार्स और क्रू मेम्बर्स उनके साथ बैठकर यात्रा कर सके। और अंतत: उन्हें एयरक्राफ्ट के अलग-अलग कोने पर सीट्स मिली, और प्रत्येक सीट मिडील सीट थी। रति इस असुविधाजनक सीट को लेकर भय में थी, क्योंकि आसपास उनका कोई को-स्टार उनके साथ नहीं था।
| |
|
<< Start < Prev 1 2 3 Next > End >>
|
| Page 1 of 3 |