You are here at Home / Star Plus Hindi / स्टार प्लस द्वारा नया शो रुक जाना नहीं लांच


स्टार प्लस द्वारा नया शो रुक जाना नहीं लांच

User Rating: / 0
PoorBest 
Hindi News - Star Plus Hindi
Written by Tv Masala   
Friday, 16 December 2011 22:22

स्टार प्लस के नये शो की प्रस्तुति एक लड़की की बुद्धि, धैर्य, विशुद्ध साहस और जिंदगी में जीतने की कहानी रुक जाना नहीं 19 दिसंबर 2011 से शाम 6.30 बजे स्टार प्लस पर

पूजा शर्मा सांची के चरित्र मेंमहिलाओं का जीवन कठिन होता है। ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो फब्तियां कसते सड़कछाप मजनुओं को, काम के बजाय उनके लुक से आंकते सहकर्मियों को और उन रूढ़िवादी घरों को जहां उनकी ज़रूरत को सबसे कम तवज्जो दी जाती है, चुपचाप बर्दाश्त कर लेती हैं। दूसरी तरफ है सांची जो परेशानियों का सामना करती है और उन्हें अपने विवके और तीक्ष्ण बुद्धिमता से हल करती है।

स्टार प्लस का धारावाहिक ‘रुक जाना नहीं’ सांची की कहानी बयान करता है जो देश में उसकी उम्र की महिलाओं द्वारा झेली जा रही असल दुनिया की परेशानियों और किसी भी आम महिला की कहानी है।

नवागंतुक पूजा शर्मा द्वारा अभिनीति सांची एक अतिसंवेदनशील लड़की है जिसे आश्रित जीवन जीना पड़ता है। वह अपने परिवार के साथ वाराणसी शिफ्ट हो जाती है और अपनी कॉलेज की पढ़ाई शुरू करती है। जब वह अपने घर की सुरक्षा के बाहर कदम रखती है तो उसे पता चलता है कि पुरुष प्रधान समाज में वह हमेशा टकरावों से जीत नहीं सकती। वह अपनी बुद्धिमता और हाज़िरजवाबी से हर दिल को जीतने और हर दिमाग पर हावी होने का निर्णय लेती है। वह चुनौतियों का सामना करती है और अपने बुद्धिमतापूर्ण दृष्टिकोण से सबके निर्णयों और नज़रियों को बदल देती है। भारतीय टेलिविजन पर पहले कभी न देखा गया सांची का किरदार एक आम घर की साधारण लड़की का है जो इस दुनिया में खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिये आशा की एक किरण की तरह उभरती है।

स्टार इंडिया, हिंदी चैनल के बिजनेस हेड नितिन वैद्य ने कहा, सांची की कहानी वह दर्शन है जिसमें स्टार विश्वास करता है - ज़िंदगी के पास जो संभावनाएं हैं और जो हमें वह देती है हमें उनका उपयोग करना चाहिये। हमें विश्वास है कि सांची की कहानी, जिन चुनौतियों का सामना करके वह जीतती है, वह लाखों देखने वालों को उम्मीद देगा और उनकी कल्पनाशीलता को जगा कर उसे आकार देगा। उन्होंने कहा, रुक जाना नहीं जैसे मानसिकता को बदलने वाले कार्यक्रम जनरल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टार प्लस के लीडरशिप वाली भूमिका की पहचान हैं। स्टार प्लस का ताज़ातरीन शो भारतीय महिलाओं से संबंधित मुद्दों को संबोधित करेगा और अपने वादे के बहुत करीब है -रिश्ता वही सोच नयी।

Read This News in English:

Star Plus launched Ruk Jaana Nahin

 

Add comment


Security code
Refresh

Copyright © 2011 - 2012 tvmasala.com. All Rights Reserved.

Share sites, translate pages, and browse faster with Google Toolbar. Download Google Toolbar from Google Official Page. Download Google Toolbar

Valid XHTML Valid CSS