You are here at Home / Zee Tv Hindi


Zee Tv Hindi News

ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स 2011 के विजेता

Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Monday, 19 December 2011 20:06

लोकप्रिय चेहरा महिला विजेता अंकिता लोखण्डेयह वह रात थी जिसका ज़ी टीवी द्वारा पिछले 19 सालों से अपने दर्शकों के साथ स्थापित खुबसूरत रिश्ते को हंसी खुशी के साथ याद करने के उत्सव के साथ समापन हुआ। इस साल, चैनल ने वैसलिन द्वारा प्रस्तुत ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स का अंधेरी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजन किया गया। डाबर रेड पेस्ट द्वारा इस आयोजन को पावर्ड किया गया था। ज़ी टीवी पर रविवार 18 दिसम्बर को इस यादगार शो को पूरी भव्यता के साथ प्रसारित किया गया। अवॉर्ड समारोह की रात ज़ी टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय सितारे एक साथ एक मंच पर अवतरित हुए ओैर उन्होने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से मंच पर शोले बिेखेर दिए।

 

विभा छिब्बर ने उषा नाडकर्णी को गब्बर बनने के लिए प्रेरित किया

Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Saturday, 17 December 2011 16:57

उषा नाडकर्णी गब्बर के किरदार मेंज़ी टीवी के धारावाहिक मिसेज कौशिक की पांच बहुऐं में अपने परिवार को सख्ती के साथ चलाने वाली महिला मिसेज बिन्देश्वरी देवी अपने वास्तविक जीवन में काफी हंसमुख और मज़ाकिया है। सुनने में भले ही यह सब अविश्वसनीय लगे, लेकिन लवली की सख्त सास मिसेज कौशिक उर्फ विभा छिब्बर को नृत्य बेहद पसंद है! जब कोई लोकप्रिय गीत कहीं बजा सुनाई देता है तो वह अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाती है! इसलिए जब विभा ने यह देखा कि उषा नाडकर्णी (पवित्र रिश्ता की सविता ताई) ज़ी रियेलिटी अवॉर्ड कार्यक्रम में एक डॉन की भूमिका निभाने तथा नृत्य करने में अपने आप को असहज पा रहीं हैं तो उन्होंने उषाजी को मनाने लिए अपने मोहित करने की कला को आजमाया।

 

जी रिश्ते अवाड्र्स में क्रुतिका देसाई आइटम गर्ल बनी

Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Thursday, 15 December 2011 22:22

क्रुतिका देसाई ज़ी रिश्ते अवाड्र्स समारोह मेंहाल ही में आयोजित ज़ी रिश्ते अवाड्र्स समारोह में राम मिलाए जोड़ी की अम्माजी अपने सेक्सी अवतार में निश्च्ति ही लांखों दर्शकों का दिल जीत लेंगी। राम मिलाए जोड़ी में मोना (सारा खान) की सख्त सास क्रुतिका देसाई ने वास्तव में ज़ी रिश्ते अवाड्र्स के समय जो कुछ किया वो सचमुच अकल्पनीय था। दुखी अभिनेत्री को अवाड्स समारोह में ऑरिजनल आइटम गर्ल सदाबहार हेलनजी को श्रृद्घांजलि देने के लिए असाइन किया गया था। हालांकि वे यह मौका मिलने से बेहद खुश थी लेकिन उन्हें अपनी कॉस्ट्यूम पर गुस्सा आ रहा था। उन्होंने सोचा था कि यह कॉस्ट्यूम बेहद परंपरावादी की तरह लग रहा है और उन्हें एक आइटम गर्ल की तरह महसूस नहीं होने देगी।

 

रति पांडे का फ्लाइट फैन

User Rating: / 3
PoorBest 
Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Thursday, 15 December 2011 19:43

रति पांडे शो हिटलर दीदी मेंयह ज़ी टीवी के प्राइम टाइम शो हिटलर दीदी के मकाऊ में शूटिंग शेड्युल के लिए उड़ान के दौरान हुआ। ज्यादातर उसकी निराशा प्रोडक्शन हाउस के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर थी, क्योंकि उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि मकाऊ की यात्रा के दौरान सभी को-स्टार्स और क्रू मेम्बर्स उनके साथ बैठकर यात्रा कर सके। और अंतत: उन्हें एयरक्राफ्ट के अलग-अलग कोने पर सीट्स मिली, और प्रत्येक सीट मिडील सीट थी। रति इस असुविधाजनक सीट को लेकर भय में थी, क्योंकि आसपास उनका कोई को-स्टार उनके साथ नहीं था।

 

रति पांडे ने मकाऊ में खरीददारी की

User Rating: / 3
PoorBest 
Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Thursday, 15 December 2011 10:50

रति पांडे शो हिटलर दीदी मेंपुरुषों को खेल जितना पंसंद होता है उसी तरह महिलाओं को शॉपिंग बेहद पंसंद होती है, इसी कहावत को ज़ी टीवी के शो हिटलर दीदी की रति पांडे ने सच साबित कर दिखाया है जब वे मकाऊ में शो की शूटिंग के दौरान थी। मकाऊ में रहते हुए, रति ने वेनेशियन मकाऊ, जहां संयोग से आगामी ज़ी सिने अवाड्र्स होने वाला है, में एक सहज शॉपिंग ट्रिप करने का निर्णय लिया! रति ने मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों पर फैंसी कपड़े, जूते, उपसाधन, निकनैक व दोस्तों और परिवार आदि के लिए गिफ्ट्स, जो भी उन्हें फैंसी लगा उसे खरीदने में इम्तीनान से चार घंटे बिताए। हमें यकीन है कि मकाऊ में शॉपिंग स्ट्रिप पर वेंडर्स, एक लांख रुपए की खरीदी पर जरुर रोमांचित हुए होंगे।

 
<< Start < Prev 1 2 Next > End >>

Page 1 of 2
Copyright © 2011 - 2012 tvmasala.com. All Rights Reserved.

Share sites, translate pages, and browse faster with Google Toolbar. Download Google Toolbar from Google Official Page. Download Google Toolbar

Valid XHTML Valid CSS