| Hindi News - Zee Tv Hindi News |
| Written by Tv Masala |
| Thursday, 15 December 2011 10:50 |
पुरुषों को खेल जितना पंसंद होता है उसी तरह महिलाओं को शॉपिंग बेहद पंसंद होती है, इसी कहावत को ज़ी टीवी के शो हिटलर दीदी की रति पांडे ने सच साबित कर दिखाया है जब वे मकाऊ में शो की शूटिंग के दौरान थी। मकाऊ में रहते हुए, रति ने वेनेशियन मकाऊ, जहां संयोग से आगामी ज़ी सिने अवाड्र्स होने वाला है, में एक सहज शॉपिंग ट्रिप करने का निर्णय लिया! रति ने मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों पर फैंसी कपड़े, जूते, उपसाधन, निकनैक व दोस्तों और परिवार आदि के लिए गिफ्ट्स, जो भी उन्हें फैंसी लगा उसे खरीदने में इम्तीनान से चार घंटे बिताए। हमें यकीन है कि मकाऊ में शॉपिंग स्ट्रिप पर वेंडर्स, एक लांख रुपए की खरीदी पर जरुर रोमांचित हुए होंगे।
इसी बीच में, बेखबर यूनिट जो अपनी मुख्य नायिका को ढूंढ रही थी ने संतुष्ट रति को बेहद सारे शॉपिंग बैग के साथ इम्तीनान से कॉफी पीते हुए पाया। जाहिर तौर पर क्रू को यह मैसेज नहीं मिला था जो वे मैसेज छोड़ का कर गई थी कि वे शॉपिंग पर जा रही है। टीम को खोए हुए घंटे की क्षतिपूर्ति को पूरा करने के लिए, क्षमाप्रार्थी रति ने फिर अतिरिक्त घंटे शूट किया, यहां तक कि उन्होंने यह सुनिश्च्ति किया कि वे अपनी लाइन को सिंगल टेक में बोल देंगी।
संपर्क किए जाने पर रति ने कहा, ''मुझें बिल्कुल नहीं पता था कि सुबह के कुछ घंटे बाहर जाने पर इतना कंफ्यूजन हो जाएगा जबकि मैं प्रोडक्शन हाउस के एक व्यक्ति को सूचित करके गई थी।
कुछ दिन की एक लंबी शूटिंग के बाद, अभिनेत्री बस अपना तनाव दूर करना चाहती थीं और फिर जब वहां आपके आसपास बेहद खूबसूरत चीजों से भरी दुकाने हो तो कैसे कोई लडक़ी खुद को रोक सकती है? Read This News in English: |