You are here at Home / Zee Tv Hindi / रति पांडे का फ्लाइट फैन


रति पांडे का फ्लाइट फैन

User Rating: / 3
PoorBest 
Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Thursday, 15 December 2011 19:43

रति पांडे शो हिटलर दीदी मेंयह ज़ी टीवी के प्राइम टाइम शो हिटलर दीदी के मकाऊ में शूटिंग शेड्युल के लिए उड़ान के दौरान हुआ। ज्यादातर उसकी निराशा प्रोडक्शन हाउस के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर थी, क्योंकि उन्होंने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि मकाऊ की यात्रा के दौरान सभी को-स्टार्स और क्रू मेम्बर्स उनके साथ बैठकर यात्रा कर सके। और अंतत: उन्हें एयरक्राफ्ट के अलग-अलग कोने पर सीट्स मिली, और प्रत्येक सीट मिडील सीट थी। रति इस असुविधाजनक सीट को लेकर भय में थी, क्योंकि आसपास उनका कोई को-स्टार उनके साथ नहीं था।

रति के पास वाली सीट पर एक बुजूर्ग इंसान बैठा था, और वह बहुत खुश था। उसे एहसास हुआ कि उनके पास में बैठी यात्री कोई और नहीं उनकी पसंदीदा टीवी स्टार रति पांडे हैं। वही रति अपनी सीट बदलने का प्रयास कर रही थी, वही समीप बैठे यात्री ने बताना शुरु किया कि वे उनका शो नियमित रुप से देखते हैं, और उनकी परफॉर्र्मेंस को इंजॉय करते हैं। जबकि घबराई हुई रति अपने इस फैन की तरफ देखकर मुस्कुराई, रति लगातार केबिन क्रू से अपने को-स्टार्स के पास सीट देने के लिए अनुरोध कर रही थी। उस समय वह सज्जन स्पष्ट रुप से निराश लग रहा था, और उसने कहा, ''मेम प्लीज अपनी सीट मत बदलिए, मैं आपको परेशान नहीं करुंगा। यदि आप अपनी सीट न बदले और इस यात्रा के  दौरान मेरे पास पास वाली सीट पर ही बैठे तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।

रति ने उन्हें समझाया, ''सर, यह बहुत अच्छी बात हैं, परंतु मैं अपनी सीट बदलना चाहती हूं, और हवा में किसी भी प्रकार कि हलचल के दौरान में घबरा जाती हूं और तब मुझे किसी की मदद की जरुरत होती हैं। और मैं तब अधिक आरामदायक महसूस करुंगी जब मेरी कोई महिला को-स्टार ऐसी स्थिती में मेरी मदद के लिए मेरे साथ हो। केबिन क्रू रति के लिए उनके  को-स्टार के पास सीट का प्रबंध करने में सफल रहे। रति ने महसूस किया कि वे अपने बहुत ही प्यारे बुजूर्ग प्रशंसक, जो उनके पास बैठने के लिए बहुत ही उत्सुक था, उसे निराश कर रही हैं। रति गिल्टी फील कर रही थी। उसने सोचना शुरु किया कि वे अपनी ओरिजनल सीट से दूर जाने के लिए क्या करे।

अंतत: उसने क्या किया कि उस सज्जन के चेहरे पर मुस्कान आ गई। रति ने एक टीशु पेपर पर लिखा, ''सीट बदलने के लिए सॉरी सर! मुझे फ्लाइट में डर लगता हैं, अन्यथा आपके  बारे में जानना मेरा सौभाग्य होता। गॉड ब्लेस यू! उसके  बाद कुछ ही मिनटों के अंदर रति के पास एक टीशु आया जिसमें लिखा था, ''आश्चर्य की बात हैं कि आप उडऩे से डरती हैं, जबकि आप अपने जीवन में पहले ही इतनी ऊँ चाई पर हैं।

उनके इस जेस्चर से रति बहुत खुश हुई और उनके पास जाकर पर्स में से एक चॉकलेट निकालकर उन्हें दी और खड़े होकर उनसे कुछ बाते की और फ्लाइट के लैन्ड करने के बाद उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। जाहिर हैं, यह एक फैन था, जिसका दिन बन गया।

Read This News in English:

Rati Pandey scared of flying

 

Comments 

 
0 #3 bader virk 2012-05-05 13:45
very nice darmma i like this aindera hitler didi i like u
Quote
 
 
0 #2 sky 2011-12-17 20:53
u r the best rati...
God bless u
Quote
 
 
0 #1 sky 2011-12-17 20:52
u r great actress rati...
the queen of telly
Quote
 

Add comment


Security code
Refresh

Copyright © 2011 - 2012 tvmasala.com. All Rights Reserved.

Share sites, translate pages, and browse faster with Google Toolbar. Download Google Toolbar from Google Official Page. Download Google Toolbar

Valid XHTML Valid CSS