You are here at Home / Zee Tv Hindi / तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को रेड कार्पेट पर चलते देखा गया


तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को रेड कार्पेट पर चलते देखा गया

User Rating: / 0
PoorBest 
Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Tuesday, 13 December 2011 22:41

शाइनी आहूजा शो ज़ी रिश्ते अवॉर्ड मेंलगभग तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा को ज़ी टीवी के लोकप्रिय टेलीविजन अवॉर्ड शो ज़ी रिश्ते अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर चलते देखा गया। वे यहॉ अपनी को-एक्टर सयाली भगत के साथ अपनी आने वाली फिल्म घोस्ट को प्रमोट करने आए थे।

जब शाइनी रेड कार्पेट पर चल रहे थे, तब अभिनेत्री और ज़ी रिश्ते अवॉर्ड की होस्ट बिन्नी शर्मा ने उनसे पूछा, शाइनी महत्वकांक्षी अभिनेताओं के लिए आपकी क्या सलाह है? कुछ सोचने के बाद शाइनी ने कहा कि मै सभी महत्वकांक्षी अभिनेताओं को यह सलाह दूंगा कि वे सभी बात साइड में रखकर अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे। इसके अलावा कुछ और मायने नहीं रखता हैं। यह बात वह व्यक्ति कह रहा हैं जो पिछले कुछ समय से गलत कारणों से चर्चा में था। ऐसा लग रहा हैं कि उसे अपनी गलती का एहसास हो रहा हैं। और वह दूसरा मौका देने के लिए इंडस्ट्री के आभारी हैं। उनसे बेहतर कौन बता सकता हैं कि किसी कि गलती से सीखने के लिए जीवन बहुत छोटा हैं, इसलिए हमें एक दूसरे की गलतियों से सीखना चाहिए। शाइनी आपकी इस दूसरी पारी में हम आपकी सफलता की उम्मीद करते हैं। बाद में उन्हें और सयाली को बेस्ट फिक्शन शो का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर बुलाया गया।

Read This News in English

Shiney Ahuja give advice to aspiring Actors

 

Add comment


Security code
Refresh

Copyright © 2011 - 2012 tvmasala.com. All Rights Reserved.

Share sites, translate pages, and browse faster with Google Toolbar. Download Google Toolbar from Google Official Page. Download Google Toolbar

Valid XHTML Valid CSS