You are here at Home / Zee Tv Hindi / स्मिता सिंह ने शॉट के बीच में ही नींद की झपकी ली


स्मिता सिंह ने शॉट के बीच में ही नींद की झपकी ली

User Rating: / 2
PoorBest 
Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Tuesday, 13 December 2011 18:22

स्मिता सिंह शो हिटलर दीदी मेंज़ी टीवी के शो हिटलर दीदी की देर रात तक चल रही शूटिंग के कारण प्रतीत हो रहा है कि अभिनेत्री स्मिता सिंह की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और ऐसा लग रहा है मानो जो नींद उनकी अपने बेडरुम के शांत वातावरण में पूरी नही हो पा रही है वो सेट पर शॉट के बीच में हो रही है। लेकिन फिर स्मिता को एक आनंदमय सप्राइज मिला, हाल ही जब उन्हें पता चला कि उनके सुबह के पहले सीन में उन्हें सोता हुआ दिखाने की आवश्यकता है। जैसे ही स्मिता ने यह सुना वैसे ही बेहद खुश स्मिता ने कहा कि मैं इस शॉट के बार-बार री-टेक लूंगी और अपना पूरा दिन बिस्तर में ही बिताऊंगी।

कहा जा रहा है कि वो धम से बिस्तर में बैठ गई उन्हें सिर्फ सोता हुआ दिखना था लेकिन वे तो तुरंत सो गई। वे सेट पर खर्राटे लेने के बाद सभी की मजाक का पात्र बन गई। जब डायरेक्टर ने उन्हें जगाने के लिए हिलाया तो उन्होंने बड़ी मुश्किल से आंखे खोली और कुछ बुदबुदाने लगी। लेकिन स्मिता के चारों ओर क्या हो रहा है, अनभिज्ञता के साथ स्मार्ट डायरेक्टर ने शूट करने का फैसला किया। लेकिन जब हर संभव एंगल्स से सीन लेने के बाद जब यूनिट ने जब लंच के  लिए ब्रेक लेने का सोचा तब उनके को-स्टार ने अपनी सो रही को-स्टार को उठाने के लिए गंभीर कदम उठाने को फैसला लिया। सुमित वत्स, जो शो में मेल लीड की भूमिका निभा रहे है ने स्मिता पर पानी का ग्लास डाल दिया। बेचारी स्मिता, बेहद शर्मिन्दा हुई जब उठी तो देखा कि वे चारों तरफ से पूरी यूनिट के सदस्य से घिरी हुई है।

इस बारे में स्मिता ने कहा कि मुझें बेहद नींद आती है क्योंकि मैं रोजाना 5 घंटे भी मुश्किल से सो पा रही हू। उस दिन जब हम शूटिंग कर रहे थे जिसमें मुझें सोना था, मुझें पता भी नहीं चला कि कब नींद लग गई। डायरेक्टर ने पूरी तरह से सीन को स्वाभाविक रुप से शूट किया जबकि मैं पूरी तरह से गहरी नींद में थी। लेकिन मैं सुमित को मारना चाहती हूं क्योंकि उसने मुझपर पानी डाल दिया और इसका बदला उसे जरुर मिलेगा।

Read This Story in English

Smita Singh falls asleep in the middle of a shot

 

Add comment


Security code
Refresh

Copyright © 2011 - 2012 tvmasala.com. All Rights Reserved.

Share sites, translate pages, and browse faster with Google Toolbar. Download Google Toolbar from Google Official Page. Download Google Toolbar

Valid XHTML Valid CSS