You are here at Home / Zee Tv Hindi / विभा छिब्बर ने उषा नाडकर्णी को गब्बर बनने के लिए प्रेरित किया


विभा छिब्बर ने उषा नाडकर्णी को गब्बर बनने के लिए प्रेरित किया

User Rating: / 0
PoorBest 
Hindi News - Zee Tv Hindi News
Written by Tv Masala   
Saturday, 17 December 2011 16:57

उषा नाडकर्णी गब्बर के किरदार मेंज़ी टीवी के धारावाहिक मिसेज कौशिक की पांच बहुऐं में अपने परिवार को सख्ती के साथ चलाने वाली महिला मिसेज बिन्देश्वरी देवी अपने वास्तविक जीवन में काफी हंसमुख और मज़ाकिया है। सुनने में भले ही यह सब अविश्वसनीय लगे, लेकिन लवली की सख्त सास मिसेज कौशिक उर्फ विभा छिब्बर को नृत्य बेहद पसंद है! जब कोई लोकप्रिय गीत कहीं बजा सुनाई देता है तो वह अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाती है! इसलिए जब विभा ने यह देखा कि उषा नाडकर्णी (पवित्र रिश्ता की सविता ताई) ज़ी रियेलिटी अवॉर्ड कार्यक्रम में एक डॉन की भूमिका निभाने तथा नृत्य करने में अपने आप को असहज पा रहीं हैं तो उन्होंने उषाजी को मनाने लिए अपने मोहित करने की कला को आजमाया।

ठीक उस समय जब क्रिएटिव टीम इस एक्ट को बदलने के लिए तैयार थी, वह यह देखकर भौचक्के रह गए कि आरंभिक अभ्यास के बाद उषाजी अपनी स्टेप्स के साथ काफी सहज हो गई थी। इस एक्ट का शीर्षक कौन है ज़ी का असली डॉन था तथा उषा नाडकर्णी को विभा छिब्बर के साथ मंच पर शोले के गब्बर की वेशभुषा में आना था। उन्होने क्रमश: आली रे और जलेबी बाई पर अपने जलवे बिखेर कर सभी का दिल जीत लिया । उन्हें मंच पर थिरकते देख दर्शकों की भीड ने सीटियों तालियों और नारे बाजी कर उनका भारी उत्साहवर्धन किया। इतना ही नहीं इस प्रदर्शन के बाद भी उन्हे ढेर सारी प्रशंसा मिली।

इस पर उषा नाडकर्णी ने कहा कि इसके लिए विभा धन्यवाद की पात्र है, मैं मंच पर अभिनय को लेकर काफी असहज थी लेकिन इस एक्ट के दौरान मुझे इतना मजा आया कि मैं पहले ही अगले $$जी रिश्ते अवॉर्ड का इंतजार करने लगी हूं।

उषा जी को मनाने के कठिन काम करने के बाद विभा ने दूसरा झटका दिया। डांस के प्रति उनकी दीवानगी को देखते हुए क्रि एटिव टीम ने उन्हें अवॉर्ड समारोह में दो परफॉर्मेंस दिए। उन्होने दूसरा एक्ट अपनी ऑन स्क्रीन फेमिली के साथ किया।

इस भव्य आयोजन को रविवार 18 दिसम्बर रात 8 बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा ।

Read This News in English

Vibha Chibber convinced Usha Nadkarni to play Gabbar

 

Add comment


Security code
Refresh

Copyright © 2011 - 2012 tvmasala.com. All Rights Reserved.

Share sites, translate pages, and browse faster with Google Toolbar. Download Google Toolbar from Google Official Page. Download Google Toolbar

Valid XHTML Valid CSS