यह वह रात थी जिसका ज़ी टीवी द्वारा पिछले 19 सालों से अपने दर्शकों के साथ स्थापित खुबसूरत रिश्ते को हंसी खुशी के साथ याद करने के उत्सव के साथ समापन हुआ। इस साल, चैनल ने वैसलिन द्वारा प्रस्तुत ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स का अंधेरी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजन किया गया। डाबर रेड पेस्ट द्वारा इस आयोजन को पावर्ड किया गया था। ज़ी टीवी पर रविवार 18 दिसम्बर को इस यादगार शो को पूरी भव्यता के साथ प्रसारित किया गया। अवॉर्ड समारोह की रात ज़ी टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय सितारे एक साथ एक मंच पर अवतरित हुए ओैर उन्होने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से मंच पर शोले बिेखेर दिए।
इस मजेदार शो में किस बहु, बेट और सास ने अपने लिए सुरक्षित अवॉर्ड हासिल कर दर्शकों की तालियां बटोरी। छोटी बहु के देव तथा राधिका (अविनाश सचदेव ओैर रूबिना डिलैक) ने फेवरिट जोडी अवॉर्ड का सम्मान हासिल किया। पवित्र रिश्ता परिवार ने फेवरिट परिवार अवॉर्ड जीत। पापुलर फेस मेल की श्रेणी में यहां मैं घर घर खेली के करण (करण वी. ग्रोवर) ने बाजी मारी तथा पापुलर फेस फीमेल अवॉर्ड पवित्र रिश्ता की अर्चना (अंकिता लोखण्डे) ने पाया। फेवरिट माता-पिता अवॉर्ड को पाने में पवित्र रिश्ता की सुलोचना और मनहर (सविता प्रभुणे और किशोर महाबोले) सफल रहे जबकि फेवरिट सास-ससुर का अवॉर्ड मिसेज कौशिक की पांच बहुए के लिए श्रीमती बिन्देश्वरी और श्री सत्येदेव कौशिक (विभा छिब्बर और राजीव वर्मा) ने पाया। फेवरिट बेटा अवॉर्ड मानव (हितेन तेजवानी) और फेवरिट बेटी अवॉर्ड आभा (सुहासी धामी) को मिला। फेवरिट भाई अवार्ड मिसेज कौशिक की पांच बहुएं के सभी पांच भाईयों उत्कर्ष, बिट्टु, शिवेन्दु, आदित्य और कार्तिक में बॉंटा गया जबकि फेवरिट बहन अवॉर्ड हिटलर दीदी की इंदिरा ( रति पाण्डेय ) को मिला। फेवरिट भाभी अवॉर्ड मिसेज कौशिक की पांच बहुएं की पांचों बहुओं गहना, निम्मी, सिमरन,रिया और लवली ने बटोरा। फेवरिट सास बहु रिश्ता अवॉर्ड राम मिलाए जोडी की भारती और मोना (कृतिका देसाई और सारा खान)के हिस्से आया। उपस्थित दर्शकों को जब सुखद आश्चर्य हुआ जब फेवरिट खलनायक अवॉर्ड उषा नाडकर्णी को नहीं, बल्कि शोभा सोमनाथ की के गजनवी (विक्रमजीत विर्क)और छोटी बहु की बरखा (बेनाफ दादाचणजी) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। फेवरिट नया सदस्य अवॉर्ड मेल एण्ड फीमेल क्रमश: लवली (रागिनी नंदवानी) और कार्तिक (मुकुल हरिश) को दिया गया। मिसेज कौशिक परिवार तब झूम उठा जब नया जोडी अवॉर्ड भी कार्तिक और लवली को प्रदान किया गय। जब फेवरिट नयी जोड़ी का अवॉर्ड सुमित वत्स और रति पांडे को दिया गया, तब हीटलर दीदी की टीम खुशी से पागल हो गई। भागोवाली टीम उस समय अपने आप को नहीं रोक पायी जब गुड्डु शुक्ला (हिमांशु मल्होत्रा) को फेवरिट मस्तीखोर किरदार का अवॉर्ड प्रदान किया गया। फेवरिट शो अवॉर्ड यहां मैं घर घर खेली के लिए राजश्री परिवार को दिया गया तथा ज़ी की शान अवॉर्ड इसके लिए एकदम उपयुक्त उषा नाडकर्णी ने पाया। नान-फिक्शन श्रेणी में फेवरिट गुरू-शिष्य अवॉर्ड सा रे गा मा पा के लिए अदनान सामी और निलाद्री चटर्जी को दिया गया जबकि फेविरिट नान-फिक्शन शो आफ द ईयर का पुरस्कार डीआईडी डबल्स ने जीता। बेस्ट एंकर का सम्मान डांस इण्डिया डांस के लिए जय भानुशाली को दिया गया ।
इस शाम मनोरंजन जगत की तमाम मशहूर हस्तियां अपने सबसे अच्छे ग्लैमरस कपड़े पहन कर रेडकार्पेट पर उतरे। इनमे से कुछ ख्याति प्राप्त सितारों में गुजरे जमाने की मेगा स्टार पूनम ढिल्लों, अत्यधिक सौम्य तथा लोकप्रिय बंधु द्वय रोहित राय तथा रोनित राय, कंसर्ट पियानिस्टस तथा ख्यातिप्राप्त गायक अदनान सामी, अत्यधिक आकर्षक उर्मिला मातोंडकर शामिल है। इस समारोह में गोल्डन मेन बप्पी दा, विवादों की रानी राखी सावंत तथा टेलिविजन की धडकन अपूर्व अग्निहोत्री और एजाज खान भी अपना जलवा बिखेर रहे थे। एंकर जय भानुशाली और करण वी. ग्रोवर ने मुंबई के सर्वसाधारण परिवहन साधन ऑटो रिक्शा मे बैठकर मंच पर प्रवेश कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । एक से बढकर एक भव्य विण्टेज कारों में बैठकर कई जानी पहचानी हस्तियों को कार्यक्रम स्थल आए ।
मंच संचालन में माहिर त्रिमूर्ति जय भानुशाली, मोना सिंह और करण वी.ग्रोवर ने अपने मजाकिया अंदाज में पूरी संध्या दर्शकों को खुब गुदगुदाया । इस दौरान मंच पर प्रस्तुत कुछ सर्वाधिक यादगार प्रदर्शनों में देश की चहेती जोडी पवित्र रिश्ता के मानव और अर्चना अर्थात अंकिता लोखण्डे ओैर हितेन तेजवानी का डांस शामिल है। उनके इस निष्पादन में मुंबई में अपने अस्तित्व के लिए उनके द्वारा की गई संघर्ष गाथा को सुरूचिपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया। मिसेज बिन्देश्वरी कौशिक की छोटी बहु लवली (रागिनी नंदवानी) ने अपनी सास (विभा छिब्बर) को स्टेज से गायब कर अपने जादूई करतब से सभी को चौंका दिया । दर्शक तब मतवाले हेा गए जब तीन खुबसूरत युवा करण ग्रोवर, किंशुक महाजन और हिमांशु मल्होत्रा ने देसी हीरो जी-वन, सिंघम और बॉडीगार्ड का स्वांग भर कर मंच को दहका दिया। इसके साथ हिटलर दीदी के परिवार ने अपने लिए एक पैरोडी गीत गाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का सफल प्रयास किया।
इस संध्या पर तब पूरा इतिहास सजीव हो उठा जब शोभा सोमनाथ की की शोभा और भीमदेव ने पहले रोंमांटिक गीत प्रस्तुत किए फिर दुष्ट गजनवी (विक्रमजीत) के साथ तलवार बाजी के जौहर मंच पर प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ अभिनेता तथा अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड के डांसिंग लीजेण्डस हेलेन, बिन्दु, शम्मीकपूर और मिथून चक्रवर्ती के गीतो को प्रस्तुत कर साबित कर दिया कि ''साला हम भी डांस कर सकता है! रिश्ते अवॉर्ड्स में प्रस्तुत किए गए प्रत्येक गीत पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर देव- राधिका, करण -आभा और मोना-अनुककल का उत्साह वर्धन किया तथा इस शाम को यादगार बना दिया। इस आयोजन में अली अजगर और सुरेश मेनन ने हसीं के चटखारे छोडे। मस्ती का आलम तब चरम सीमा पर पहुंच गया जब डांस इण्डिया डांस के डांसिंग सुपर स्टार्स शक्ति, सलमान, मयुरेश,अलिशा और फाल्हन ने मेंटर रोमियो डिसूजा, गीता कपूर और टेंरेंस के साथ फ्लोर पर दिमाग को झकझोरने वाली प्रस्तुतियां दी। Read This News in English |
Comments